फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शिशु शिक्षा सदन में लगा बाल मेला

विज्ञापन
बाल मेले में बच्चों द्वारा लगाई दुकान। स्त्रोत स्कूल द्वारा
विज्ञापन
बिल्सी। अटल चौक के पास स्थित शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल में बृहस्पतिवार को बाल मेला लगा। मेले में विद्यालय के बच्चों ने तरह-तरह की दुकानें सजाईं। मेले का शुभारंभ प्रबंधक रजनीश शर्मा एवं प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

बच्चों द्वारा लगाई गईं दुकानों का मूल्यांकन करने पर अर्चित यादव और लव चौहान ने प्रथम स्थान, ललिता एवं हिमांशी ने द्वितीय स्थान, जबकि कृष्णा और वरुण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की ओर से सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को बाल दिवस का महत्व बताया। उन्हें जीवन में सदैव ईमानदारी व परिश्रम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें