फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जा रहे बच्चे, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
शंकरपुर मजरा फतेहगढ़ में रास्ते की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन। संवाद
विज्ञापन
म्याऊं। विकासखंड उसावां की ग्राम पंचायत शंकरपुर मजरा फतेहगढ़ में रास्ते की बदहाली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से रास्ता खराब है। बारिश के बाद रास्ते पर कीचड़ और जलभराव होने से लोगों के साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग उठाई, वहीं स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी अवनीश राय से गुहार लगाते हुए विद्यालय तक जाने वाले रास्ते की समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में कई स्थानों पर रास्ते की स्थिति खराब है। बारिश के बाद रास्ते पर कीचड़ और गंदगी जमा हो जाती है। इसी रास्ते से होकर बच्चों को रोजाना विद्यालय जाना पड़ता है। ग्रामीणों का दावा है कि गंदगी और कीचड़ के कारण कुछ बच्चों को फुंसियों और छालों की शिकायत भी हो रही है।
ग्रामीणों ने कहा कि रास्ते की समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो वह आगामी चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

प्रशासक रामशीला ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण नाली चोक हो गई थी, जिससे कुछ स्थानों पर जलभराव हुआ था। शुक्रवार को सफाई कर्मियों से नाली की सफाई करा दी गई है। ग्रामीण जिस रास्ते को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, वह गांव का दूसरा रास्ता है। वहां तालाब की जमीन के आसपास बने मकानों के कारण विवाद है, इसी वजह से सड़क निर्माण नहीं हो सका है।
विज्ञापन


मेरे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। अगर ऐसा मामला सामने आता है तो समस्या का समाधान कराया जाएगा। - राकेश कुमार निराला, बीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें