प्रतियोगिता के दौरान मौजूद छात्र।स्रोत स्कूल प्रबधंन
- फोटो : खीरों थाना क्षेत्र के महरानीगंज में गल्ला व्यापारी सुखदेव की हत्या के बाद तैनात पुलिस।
बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को कहानी लिखो व सुनाओ प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें कक्षा पीजी से आठ तक के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नन्हे-मुन्नों ने प्यारी आवाज में कहानियां प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। प्रतियोगिता में कक्षा पीजी की डेनियल रजा, एनसी की वर्तिका तोमर, केजी की अस्तित्व माहेश्वरी, एक की परी वार्ष्णेय, तीन की आरोही वार्ष्णेय, चार की अल्वीना, सात की ख़ुशी यादव ने प्रथम प्राप्त किया। कहानी लेखन प्रतियोगिता में कक्षा तीन की सार्थक माहेश्वरी, चार की सोभित गुप्ता, कक्षा पांच की ऋतिक, सात की अवनी शर्मा, आठ की माधव प्रजापति ने बाजी मारी। इस मौके पर डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, निदेशिका साधना वार्ष्णेय, प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी, प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद