फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बालिका को बुलंदशहर में ट्रेन से धक्का देकर भागा दिव्यांग रिश्तेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/वजीरगंज। कतगांव से अगवा सात वर्षीय बच्ची बुलंदशहर जिले में घायल अवस्था में मिली। आरोपी दिव्यांग रिश्तेदार उसे ट्रेन से धक्का देकर भाग गया था। पुलिस उसे तलाश कर रही है। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कतगांव से 24 दिसंबर को सात वर्षीय बच्ची देविका पुत्री मुकेश को दिव्यांग रिश्तेदार दिनेश फुसलाकर ले गया था। उस दिन बच्ची घर पर अकेली थी और उसकी मां छोटी बहन को दवा दिलाने बिसौली गई थी। जब वह लौटकर आई तब उसे पड़ोसियों ने मामले की जानकारी दी।
इस पर परिवार वालों ने उसके खिलाफ वजीरगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। तब से थाना पुलिस आरोपी और बच्ची को तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार रात थाना पुलिस को सूचना मिली कि बच्ची बुलंदशहर जिले के डिबाई इलाके में रेलवे लाइन किनारे घायल अवस्था में मिली थी, इस पर पुलिस ने उसे बुलंदशहर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

बच्ची ने बताया था कि दिनेश ने उसे ट्रेन से धक्का दे दिया था। बुलंदशहर पुलिस की सूचना पर वजीरगंज थाना पुलिस पहुंची और घायल बच्ची को बदायूं ले आई, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि बच्ची मिल गई है। वह घायल है, उसका उपचार कराया जा रहा है। आरोपी को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें