फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतीली में फंसी जान: खेल-खेल में डेढ़ साल के बच्चे के साथ हादसा, वेल्डिंग मिस्त्री बना मसीहा; ऐसे किया रेस्क्यू

Sat, 01 Jul 2023 04:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर में शनिवार सुबह एक डेढ़ साल के बालक का सिर एल्युमोनियम की पतीली में फंस गया। बच्चे का हाल देख परिजन परेशान हो गए। काफी देर बाद पतीली काटकर उसका सिर निकाला जा सका। 
विज्ञापन
पतीली काटकर निकाला बच्चे का सिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में डेढ़ साल के मासूम बच्चे की जान उस वक्त आफत में फंस गई, जब खेल-खेल में उसका सिर पतीली में फंस गया। बेटे का सिर पतीली में फंसा देख उसके माता-पिता के होश उड़ गए। उन्होंने पतीली से उसका सिर निकालने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। बच्चा जोर-जोर से बिलखने लगा। परिजन आनन-फानन उसे वेल्डिंग मिस्त्री के पास ले गए। मिस्त्री ने सावधानी बरतते हुए पतीली काटी, तब जाकर उसका सिर निकल पाया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: आला हजरत परिवार की बहू रहीं निदा खान ने UCC का किया समर्थन, पीएम मोदी को लिखा पत्र

मामला कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर का है। गांव के अली मोहम्मद का डेढ़ वर्षीय बेटा मोहम्मद इमरान घर के आंगन में खेल रहा था। उसके पास में पतीली रखी हुई थी। बच्चे ने पतीली उठा ली और उससे खेलने लगा। इसी दौरान उसका सिर किसी तरह पतीली में फंस गया, जिससे वह रोने-बिलखने लगा। बेटे के रोने की आवाज सुनकर अली मोहम्मद और उसकी पत्नी आंगन में पहुंचे तो उसका सिर पतीली में फंसा देख दंग रह गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- छात्रा को 70 हजार में खरीदा: आरोपी युवक ने जबरन रचाई शादी, घर में कैद करके रखा; पीड़िता ने बताई आपबीती
विज्ञापन

दंपती ने पहले खुद ही बच्चे का सिर पतीली से निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं मासूम भी बिलख रहा था। मोहम्मद अली उसे वेल्डिंग मिस्त्री के पास लेकर गए। उसने पतीली काटने की बात कही। पिता की सहमति पर मिस्त्री ने सावधानी बरतते हुए पतीली काटी। तब जाकर बच्चे का सिर पतीली से निकला और परिजनों की जान में जान आई। पतीली को काटने में मिस्त्री को करीब एक घंटे का समय लग गया। तब तक बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जैसे ही बेटे के सिर से पतीली हटी अली मोहम्मद ने उसे गले से लगा लिया और उसकी जान में जान आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें