बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव परौली में सड़क पर रोते घूम रहे बच्चे को पुलिस ने उसके परिजनों को सौंप दिया। एसआई विनय कुमार सिंह ने बताया कि वह रविवार शाम बिसौली मार्ग पर परौली गांव के निकट गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें एक 10 वर्षीय बालक सड़क पर रोता मिला। उन्होंने बच्चे से नाम-पता पूछा तो उसने खुद को बिल्सी नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी रमेश का पुत्र अभिषेक बताया। पुलिस बच्चे को लेकर उसके घर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने बच्चा उन्हें सौंप दिया। रमेश ने पुलिस को बताया कि अभिषेक शाम करीब चार बजे घर से निकल गया था और किसी तरह परौली गांव के पास पहुंच गया। संवाद