फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मेडिकल कॉलेज के प्रथम तल की रेलिंग से गिरा बच्चा, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रथम तल की रेलिंग से फिसलकर दो साल का मासूम फर्श पर गिर गया। उसके गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। पिता ने बच्चे को राजकीय मेडिकल में भर्ती में भर्ती कराया है। वहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शहर के नवादा निवासी नरेश अपने परिचित को राजकीय मेडिकल कॉलेज में देखने के लिए गए थे। उनका दो साल का बेटा कृष्णा भी साथ में गया था। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के पास प्रथम तल की रेलिंग से बच्चा अचानक फिसलकर नीचे गिर गया। गिरने की आवाज के साथ ही आसपास के लोगों ने भाग कर बच्चे को उठाया। इस दौरान पिता नरेश भी नीचे उतरकर आ गए।
बच्चे को इमरजेंसी में लेकर गए। सूचना पर सीएमएम डॉ. विपिन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बच्चे का इलाज किया। इधर, बच्चा गिरने के बाद में ओपीडी में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस संबंध में राजकीय मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. विपिन ने बताया कि बच्चे का इलाज चल रहा है। उसकी हालत ठीक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें