फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वैन से कुचलकर बालक की मौत

विज्ञापन
माहिर का फाइल फोटाे।
विज्ञापन
आसफपुर। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कस्बा आसफपुर में बृहस्पतिवार शाम मारुति वैन से कुचलकर चार साल के बालक माहिर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक भाग खड़ा हुआ, लेकिन भीड़ ने दौड़कर उसे दूंदपुर चौराहे पर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा आसफपुर निवासी माहिर पुत्र तौफीक बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे अपने घर के सामने खेल रहा था। उसी दौरान रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र से मारुति वैन एक विवाहिता की विदा कराने आई थी। यह मारुति वैन विवाहिता को विदा करवाकर ले जा रहे थे। चालक ने वैन को तेज गति में निकाला था, जिससे बालक उसकी चपेट में आ गया और काफी दूर तक घिसटता हुआ चला। चालक ने वैन रोककर उसे पीछे हटाया, तभी बालक उसके नीचे आ गया और बालक की उससे कुचलकर मौत हो गई।
इसके बाद चालक मौके से विवाहिता और उसके ससुराल वालों को छोड़कर भाग गया। हादसे को देखकर कुछ लोग उसके पीछे पड़ गए और उन्होंने उसे दूंदपुर चौराहे पर उसको पकड़ लिया। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माहिर दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था।

माहिर का फाइल फोटाे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें