फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजाई ओढ़ाते समय टूटकर गिरा तार, करंट लगने से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम दौरी निरोत्तमपुर में मंगलवार देर शाम एक बालक की करंट लगने से मौत हो गई। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल लाए थे लेकिन जब डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया तो वह शव को अपने गांव ले गए।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम दौरी निरोत्तमपुर निवासी पप्पू का चार वर्षीय बेटा गौरव अपने घर में चारपाई पर सो रहा था। बताते हैं कि उसी समय बच्चे को ठंड लगी थी। इस पर परिवार में मौजूद एक लड़की ने उसे रजाई ओढ़ाई थी। रजाई ओढ़ाते समय अचानक उसके ऊपर रजाई के साथ बिजली का तार टूटकर गिर गया। जिससे बालक को करंट लग गया। जैसे ही परिवार वालों को इसकी सूचना मिली कि वह बालक को तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे म़ृत घोषित कर दिया। इससे परिवार वाले शव को अपने घर ले गए। उन्होंने अभी पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें