बदायूं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एक बार फिर सात मार्च को होंगे। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के निर्धन-गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों के विवाह कराए जाएंगे।
जिला समाज कल्याण राम जनम ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गण्यमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में मेगा इवेंट के रूप में आयोजित किया जाएगा। आवेदक को ऑनलाइन आवेदन समस्त आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कराकर संबंधित विकास खंड, नगर निकाय में निर्धारित तिथि से पूर्व जमा करना होगा। सामूहिक विवाह के आयोजन स्थलों की सूचना अलग से दी जाएगी। 26 फरवरी को भी जिले भर में 229 जोड़ों को सामूहिक विवाह के तहत दांपत्य जीवन के बंधन में बांधने का काम किया गया था।