फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश को गिफ्ट में मिला मुख्यमंत्री का पद

Thu, 29 Sep 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
अखिलेश को गिफ्ट में मिला मुख्यमंत्री का पद - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
शेखूपुर विधानसभा की संगठनात्मक बैठक लेने के लिए पहुंचे विधानसभा प्रभारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने  प्रदेश की अखिलेश सरकार को विकास और सुरक्षा के मामले में असफल बताया। कहा, प्रदेश में जंगलराज कायम है और पांच वर्ष की बच्ची से लेकर 50 वर्ष तक की महिलाओं के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं। बोले, अखिलेश को मुख्यमंत्री पद विरासत में मिला है, वह इसके योग्य नहीं हैं। गायत्री प्रजापति को बर्खास्त करने का ड्रामा करने के बाद उसे पार्टी में लेना अखिलेश सरकार के भ्रष्टाचार को दर्शाता है। उन्होंने सपा और बसपा पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

भाजपा की गुटबंदी को खत्म करने को उठाएंगे कदम 
बदायूं। भाजपा में चल रही आपसी कलह पर भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि यह सब आपसी बाते हैं और टिकट वितरण के बाद सभी को एक कमरे में बैठाकर समझा दिया जाएगा, कि पार्टी हित में काम करना है। बोले, अन्य दलों के तमाम विधायक उनके संपर्क में हैं, जो पार्टी से टिकट की मांग कर रहे हैं। वे लोग पार्टी में आएंगे तो उन लोगों को पार्टी के सिद्धांतो के बारे में बताकर पार्टी की नीतियों पर चलने के समझा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें