फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर और आईजी ने देखा सीएम का सभास्थल

Wed, 18 May 2016 12:02 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
23 को आएंगे मुख्यमंत्री, अफसरों की आमद तेज
। मंगलवार को बरेली मंडल के आयुक्त प्रमांशु और बरेली जोन के आईजी विजय कुमार सिंह मीना, डीआईजी आशुतोष कुमार ने जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी के साथ सभास्थल पर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। इसके बाद विकास भवन स्थित सभा कक्ष में अधिकारियों संग बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
आयुक्त ने सभास्थल पर बनाए गए सभी ब्लाकों में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त रूप से ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कम से कम दो क्रेनों की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, जिससे आवश्यकतानुसार उसका उपयोग किया जा सके। आयुक्त ने बार्डर टू बार्डर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक दशा में सभी व्यवस्थाएं त्रुटि रहित सुनिश्चित कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी विजय कुमार मीना ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस बल बढ़ाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि बरेली रोड़ पर जो गांव  सड़क से लगे हुए हैं, वहां बैरीकेडिंग कराकर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए जाए। डीआईजी आशुतोष कुमार ने वाहनों की पार्किंग, यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा वीआईपी ब्लाकों में अनावश्यक लोगों के प्रवेश न कराने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने बताया 23 मई निकट होने के कारण तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड बनाने को लाल झंडियां लगाकर रोलर चलाया जा रहा है। इस अवसर पर एसएसपी सौमित्र यादव, मुख्य विकास अधिकारी प्रताप सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें