घाट पर तैनात रही पुलिस
आश्रम की महिलाओं के लिए स्थानीय लोगों ने पूजा सामग्री और प्रसाद की व्यवस्था की थी। उनकी आस्था और भक्ति को देखकर सभी भावुक हो गए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। नगर पंचायत की ओर से घाट पर सफाई, रोशनी और पेयजल के इंतजाम किए गए थे। गोताखोर भी तैनात किए गए थे ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
राजेश्वरी ने बताया कि छठ का व्रत बेहद कठिन होता है, लेकिन छठी मैया की कृपा से यह पूरा हो जाता है। यह पर्व शुद्धता, संयम और आस्था का प्रतीक है। अर्घ्य के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को प्रसाद बांटा और गले मिलकर शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो गया।