फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में दवा दिलाने के नाम पर दो लोगों से ठगी

सार

जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को काफी भीड़ रही।महिला ने सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम से शिकायत की है।सुनीता ने सीएमएस से शिकायत की तो जांच के साथ ओपीडी में नोटिस चस्पा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल की पर्चा खिड़की के बाहर लगीं मरीजों की कतारें। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को काफी भीड़ रही। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों की लाइन लगी रहीं। इस दौरान दलालों ने ओपीडी में एक महिला और उसके बहनोई से 1700 रुपये डॉक्टर को दिखाने, जांच कराने और दवा दिलाने के नाम पर ठग लिए। महिला ने सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम से शिकायत की है। सीएमएस ने जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव रूपपुर महोरा निवासी सुनीता अपने सात वर्षीय बेटे को दिखाने सोमवार को जिला अस्पताल पहुंची थीं। सुनीता के साथ उनका बहनोई रामपाल भी था। पर्चा खिड़की और ओपीडी पर लंबी लाइन लगी थी। यह देखकर रामपाल ने यहां एक व्यक्ति से जल्द पर्चा बनवाने और डॉक्टर को दिखाने के संबंध में बात की। इस व्यक्ति ने पर्चा बनवाने, डॉक्टर को दिखाने और जांचें कराकर अच्छी दवाएं दिलाने के लिए रुपये मांगे तो सुनीता ने उसे 1200 और रामपाल ने पांच सौ रुपये दे दिए। रुपये लेकर दलाल चला गया। काफी देर तक नहीं लौटा तो इन लोगों को ठगी का अहसास हुआ। सुनीता ने सीएमएस से शिकायत की तो जांच के साथ ओपीडी में नोटिस चस्पा करने के निर्देश दिए हैं।
ओपीडी में एक महिला और उसके बहनोई से 1700 रुपये की ठगी की शिकायत आई है। अस्पताल में सभी सुविधाएं निशुल्क हैं। अगर किसी सुविधा के लिए शुल्क लिया जाता है तो उसकी रसीद दी जाती है। मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। अब ओपीडी में मरीजों को सूचना देने के लिए नोटिस लगाए जाएंगे। इसमें साफ लिखा होगा कि अस्पताल में जांच, दवाएं सभी मुफ्त मिलता है। -डॉ. विजय बहादुर राम, सीएमएस

ठगी का शिकार सुनीता। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें