फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश के मामले में दसवें दिन चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने एक लड़की से दुष्कर्म और उसका धर्मपरिवर्तन कराने की कोशिश के मामले में दसवें दिन चार्जशीट लगा दी। पीड़िता अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।
विज्ञापन

18 जून को लड़की ने सिविल लाइंस थाने आकर बताया था कि उसके गांव के युवक आकिल और उसका भाई कामिल काफी समय से उसे ब्लैकमेल रहे थे। आरोपी आकिल उसे बाइक पर बैठाकर बदायूं लाया था। वह शहर के आसपास इलाके में घुमाता रहा। उसका धर्मपरिवर्तन कराने के लिए एक मस्जिद में भी ले गया था लेकिन पीड़िता के विरोध करने पर उसे छोड़कर भाग गया। आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। इस संबंध में थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर विवेचना करते हुए दसवें दिन चार्जशीट लगा दी। इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई ने बताया कि इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें