फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किसान की हत्या के मामले में छह आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। तीन माह पहले चुनावी रंजिश के चलते किसान की पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान के पति को पुलिस तलाश रही है। वहीं गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों में से दो को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन


दो सितंबर को उघैती थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पिपरी निवासी सुरेश उर्फ नन्हुकी अपने खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। खेत पर चुनावी रंजिश में पीटकर उनकी हत्या कर दी गई। मृतक के भाई राजेंद्र ने ग्राम प्रधान के पति सतीश उर्फ हप्पू, निखिल, शगुन, रॉबिन, महेश चौधरी, आयेंद्र और बृजपाल सहित सात लोगों के खिलाफ प्रधानी चुनाव की रंजिश में हत्या का मामला दर्ज कराया था।
पुलिस ने निखिल, शगुन, रॉबिन, महेश चौधरी, आयेंद्र और बृजपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मुख्य आरोपी प्रधान का पति सतीश उर्फ हप्पू अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। विवेचक ने घटना से संबंधित सभी साक्ष्य संकलित करते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए छह नामजद आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि किसान की हत्या के मामले में छह आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। दो आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर हैं, जबकि मुख्य आरोपी प्रधान पति फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें