फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ई-रिक्शा चालक हत्याकांड में दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुजरिया थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चालक हत्याकांड में दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इनमें एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया था। उसके खिलाफ पुलिस पर हमला करने की भी एफआईआर दर्ज है। मुठभेड़ के मामले की अभी विवेचना चल रही है। जल्द ही इसमें भी चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम सगराय निवासी सत्यवीर उर्फ बंटू (17) चार फरवरी को अपने ई-रिक्शा समेत लापता हो गया था। तीन दिन तक उसका कुछ पता नहीं चला। 10 फरवरी को बिल्सी रोड पर उसका ई-रिक्शा खाई में पड़ा मिला था। थाना पुलिस ने कुछ सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। इनके आधार पर सहसवान के रुस्तमटोला निवासी इकबाल उर्फ इकबालुद्दीन को पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर 12 फरवरी को पुलिस ने मुजरिया चौराहे के नजदीक ही एक निर्माणाधीन मकान से बंटू का शव बरामद किया था। आरोपी इकबाल ने बिल्सी के गांव खैरी निवासी गौरव माहेश्वरी के साथ मिलकर उसकी हत्या करने और ई-रिक्शा लूटने का खुलासा किया था।
पुलिस ने 13 फरवरी को गौरव को मुठभेड़ के बाद पकड़ा था। उसके पैर में गोली लगी थी। इसमें थाना पुलिस ने बरामद ई-रिक्शा, रस्सी, मोबाइल, आधार कार्ड और कबूलनामे को आधार बनाते हुए दोनों हत्यारोपियों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
विज्ञापन


गौरव को शरण देने वाले के खिलाफ भी होगी कार्रवाई
हत्यारोपी गौरव घटना को अंजाम देने के बाद अपने साथी करन के यहां शरण लिए हुआ था। करन सहसवान का रहने वाला है। 13 फरवरी को मुठभेड़ के दौरान करन भी गौरव के साथ था। उसको भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ की एफआईआर दर्ज है।

ई-रिक्शा चालक हत्याकांड में दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। इनमें एक आरोपी और उसके दोस्त पर मुठभेड़ का मामला भी दर्ज है। उसमें भी जल्द चार्जशीट लगाई जाएगी। - कर्मवीर सिंह, सीओ सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें