फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किशोर की हत्या के मामले में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। खेत की मेड़ काटने को लेकर मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव परमू निवासी अंशु (18) पुत्र रामबहादुर की 18 सितंबर को पीटकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी देवेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना चल रही है। विवेचक ने घटना से संबंधित सभी साक्ष्य संकलन करते हुए आरोपी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है।
विज्ञापन


18 सितंबर को अंशु अपने बंद पड़े स्कूल से शाम पांच बजे जानवरों के लिए भूसा लेने गया था। जब वह नहीं लौटा तो करीब सात बजे पिता उसे तलाशते हुए स्कूल पहुंचे। वहां का नजारा देखकर उनकी चीख निकल गई। बेटे का शव स्कूल में पड़ा था। उसके शरीर पर चोटों के निशान बयां कर रहे थे कि उसकी पीटकर हत्या की गई है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर विवेचना शुरू कर दी थी। विवेचना में गांव के ही देवेंद्र कुमार का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी गाड़ी दिल्ली में चलती है। अंशु की भी गाड़ियां दिल्ली में चल रहीं हैं। वह किराए पर गाड़ी ले जाता था।
विज्ञापन

बाद में भुगतान के लिए परेशान किया करता था। कई बार इस संबंध में उससे कहासुनी भी हो चुकी थी। विवेचना के दौरान उसने बताया कि गांव में उसका खेत अंशु के खेत के बराबर है। अंशु अक्सर उसके खेत की मेड़ काट दिया करता था। बताया कि अंशु ने उसका जीना मुश्किल कर रखा था। इसलिए उसने उसकी हत्या की ठान ली।
18 सितंबर को अचानक वह स्कूल में साइकिल से जाता दिखा तो लाठी लेकर वह भी पीछे से पहुंच गया। वहां लाठी मारकर उसने उसकी हत्या कर दी और भाग गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। आला कत्ल भी बरामद कर लिया। विवेचक ने घटना से संबंधित सभी साक्ष्य संकलन करते हुए विवेचना समाप्त कर दी और आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें