फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 दिन में दिखेगा बदलाव, विपक्ष भी जानेगा कैसे चलती है सरकार: बीएल वर्मा

Thu, 13 Jun 2024 04:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, खाद्य व सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। राज्यमंत्री ने पदभार संभालने से पहले शुभ मुहूर्त निकलवाया था और पूजन के बाद जिम्मेदारी संंभाली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से तय किए गए 100 दिन के एजेंडे पर काम होगा। देश में बदलाव दिखेगा, विपक्ष भी जानेगा कि सरकार कैसे चलती है।
विज्ञापन

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय का कार्यभार संभालने के लिए बुधवार को सुबह 10.30 बजे पहले वह कृषि भवन पहुंचे। इसके बाद दोपहर में तीन बजे शास्त्री भवन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का कार्यभार संभाला। अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में 80 करोड़ लोगों को बिना घटतौली के समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने की चुनौती पर मंथन किया है। इसमें जो जरूरी होगा सरकार करेगी। फिलहाल तो सात दिनों तक वह दोनों मंत्रालयों में पीएम के एजेंडे के अनुरूप कामकाज का तरीका लागू कराने के लिए अधिकारियों की ब्रीफिंग करेंगे। साथ में कैबिनेट मंत्री से भी मार्गदर्शन लिया जाएगा। उपभोक्ता की जरूरत की वस्तुओं में कीमतें न बढ़ने पाएं। मंत्रालय की नजर रहेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें