फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाल मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में चांद बाबू और प्रशांत रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। न्याय पंचायत बाराचिर्रा के प्राथमिक विद्यालय पसेई के परिसर में न्याय पंचायत स्तरीय बाल मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। इसमें प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ में चांद बाबू ने प्रथम, अनुज ने द्वितीय, प्रशांत ने तृतीय, 100 मीटर दौड़ में पारस प्रथम, चांद बाबू द्वितीय, अनुज तृतीय, 200 मीटर दौड़ में चांद बाबू ने प्रथम, पारस ने द्वितीय, संदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लंबी कूद में चांद बाबू प्रथम, पारस द्वितीय, गोविन्द तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में प्रशांत एंड पार्टी ने प्रथम व अब्दुल एंड पार्टी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में वंशिका ने प्रथम, मानवी ने द्वितीय, नंदनी ने तृतीय,100 मीटर दौड़ में नंदनी प्रथम, ममता द्वितीय, मानवी तृतीय, 200 मीटर दौड़ में करिश्मा ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय व नंदनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग लंबी कूद में मानवी प्रथम, करिश्मा द्वितीय, कामिनी तृतीय स्थान पर रहीं। कबड्डी में वंशिका एंड पार्टी ने प्रथम, संध्या एंड पार्टी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर मुकेश यादव, अहिलकार यादव, महेश कुमार, नरेश कुमार, अशोक कुमार, जमीर अहमद, मोहिनी गुप्ता, रिचा वर्मा, रूमाना बेगम आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें