फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीबी चेयरमैन ने करायी ठेकेदार पर एफआईआर

Mon, 29 Dec 2014 07:13 PM IST
shaswan
विज्ञापन
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति सिलहरी पर किसानों को यूरिया खाद न मिलने की शिकायत पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमेन ब्रजेश यादव ने निरीक्षण किया। मौजूद किसानों ने उन्हें बताया कि जरूरत के हिसाब से खाद नहीं मिल पा रहा है। इससे गेहूं की फसल प्रभावित हो रही है। चेयरमैन के निर्देश पर समिति के सचिव राजपाल सिंह ने पीसीएफ के उर्वरक उठान ठेकेदार रामकुमार के खिलाफ धोखाधड़ी, मानसिक उत्पीड़न और रिश्वत मांगने की धाराओं में कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

समिति पर मौजूद सचिव राजपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने पांच सौ कट्टा यूरिया की आपूर्ति को चेक भेजा था। मगर पीसीएफ के ठेकेदार ने 400 कट्टे ही भेजे। निरीक्षण के  लिए साधन सहकारी समिति पर आए चेयरमैन ने बताया कि ठेकेदार की मनमानी के कारण किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है। ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की गई है। किसानों को हरहाल में पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाएगी। कुछ लोग प्रदेश सरकार को बदनाम करने के लिए यूरिया ब्लैक में बेच रहे हैं जबकि सहकारी समितियों पर खाद की कोई कमी नहीं है। इस मौके पर नरोत्तम सिंह यादव, शानू चौधरी, किताब सिंह, बनवारी सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें