एपीएस स्कूल में छात्र प्रतिनिधि को प्रमाण पत्र देते प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल। संवाद
- फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को आयोजित अलंकरण समारोह में हेड ब्वॉय, हेड गर्ल और कैप्टन का चयन कर उन्हें स्कार्फ पहनाया गया। साथ ही प्रमाणपत्र भेंट किए गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को रणनीतिक योजना बनाने और संगठनात्मक तौर-तरीकों का बोध कराया गया।
पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल और पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने कार्यक्रम शुरू किया। सदन स्तर पर नव निर्वाचित प्रतिनिधियों में रूबी हाउस के लिए दीपक वर्मा हेड ब्वॉय, इमराल्ड हाउस के स्मृति भट्ट हेड गर्ल, इमराल्ड हाउस की मान्या मिश्रा कल्चर हेड, सैफायर हाउस की मानसी यादव लिटरेसी हेड, टॉपेज हाउस के विशाल अनुशासन इंचार्ज, रूबी हाउस के विजय यादव, टॉपेज हाउस की अंशिका तोमर को कैप्टन चुना गया।
अभय यादव को सैफायर हाउस, समर्थ सिंह को रूबी हाउस, फातिमा को इमराल्ड हाउस का कैप्टन बनाया गया। बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के पदाधिकारियों में प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल, वाईके सिंह और सुभाष चंद्र मिनोचा ने नवनिवार्चित प्रतिनिधियों को बैज लगाया और स्कार्फ पहनाया। प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट, मीनाक्षी शर्मा, कशिश अग्रवाल, साक्षी सिसोदिया, अरनव भारद्वाज, प्रहलाद रावत, हार्दिक शर्मा और रुद्राक्ष तिवारी आदि मौजूद थे।