फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल ने सूर्यकुंड का किया सर्वे

Thu, 12 Dec 2024 02:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के सूर्यकुंड पर बीते दिनों किसी ने शिवलिंग और नंदी को जमीन में दबा दिया था। यह मामला अब तूल पकड़ने लगा है। 
 
विज्ञापन
विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की ओर से सूर्यकुंड मंदिर का निरीक्षण किया गया। विभाग मंत्री मानवेंद्र प्रताप सिंह राणा व विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह सोम बुधवार को सूर्य कुंड मंदिर पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यहां पर कुछ लोगों ने रहना शुरू कर दिया था। इसके बाद शिवलिंग और नंदी को मिट्टी में दबा दिया गया। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


मानवेंद्र राणा ने कहा कि हमारे लिए बुद्ध और महादेव दोनों ही पूज्यनीय है, लेकिन अगर कोई हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करता है तो यह अपराध है। उन्होंने कहा कि यहां पर शिवलिंग और नंदी को दबाने का मामला एक सोची समझी साजिश का हिस्सा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नीरज रस्तोगी, जिला मंत्री उज्जवल गुप्ता, हरिओम पाठक, नीरज शर्मा, अरविंद शर्मा, अचल सक्सेना, राजीव जौहरी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें