फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंटेड सड़कों की मांग पूरी हो तो चमक उठेगा फतेहपुर-निजामपुर

Fri, 23 Feb 2018 06:21 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
roads
विज्ञापन

खेत और खलिहान में परिश्रम करके आर्थिक संपन्नता की ओर बढ़ रहे फतेहपुर-निजामपुर के ग्रामीणों के लिए गांव में यूं तो मूलभूत सुविधाओं की कोई खास कमी नहीं है लेकिन सड़कों को लेकर सुविधा उस स्तर की नहीं मिल पाई जिसकी एक लंबे समय से जरूरत थी। करीब डेढ़ हजार मीटर लंबे खड़ंजे में आधे से अधिक रोड सीमेंटेड हो जाए तो एक ग्राम पंचायत से जुड़े दोनों गांव चमक उठेंगे। 

विज्ञापन

करीब डेढ़ हजार वोटर संख्या वाली ग्राम पंचायत फतेहपुर-निजामपुर की आबादी तीन हजार से अधिक है। पेयजल के लिए दोनों गांवों में इंडिया मार्का हैंडपंप तो लगे हैं लेकिन आबादी के हिसाब से एक दर्जन हैंडपंपों की आवश्यकता बताते हुए प्रधान राजपाल यादव का कहना है कि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए ग्राम पंचायत की ओर से ब्लॉक स्तर पर डिमांड भी की जा चुकी है। निजामपुर के मुकाबले फतेहपुर में सीमेंटेड सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव ब्लॉक स्तर पर लंबित है। प्रस्ताव में करीब छह सौ मीटर सीमेंटेड सड़क शामिल है। शौचालय आधे से ज्यादा घरों में नहीं हैं। ओडीएफ के तहत ग्रामीणों को हाल ही में 50 शौचालय का अनुदान प्राप्त हो चुका है। इसके बाद 50-60 गृहस्वामियों को अनुदान और मिल जाए तो दोनों गांव की किसी भी महिला और बालिका को खुले में शौच के लिए जाना नहीं पड़ेगा। 
प्रधान राजपाल यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास और पेंशन योजना के लाभ के लिए पात्रों के नाम भी अफसरों तक पहुंचा दिए गए हैं। विधवा, वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन पाने के लिए फेहरिस्त में सौ से अधिक महिलाओं-पुरुषों के नाम शामिल हैं। जॉबकार्ड बनवाने के लिए भी मनरेगा के कोआर्डिनेटर के संज्ञान में पूरा मामला है। राशन कार्ड बनवाने के लिए सप्लाई विभाग के कर्मचारी सर्वे का काम पूरा कर चुके हैं। अभिलेखीय औपचारिकता पूरी हो जाने के बाद करीब दो सौ नए कार्ड बन जाएंगे। सबसे अहम बात यह कि बारातघर और पंचायतघर बनने के बाद गांव में सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए प्रस्ताव एक साल से फाइलों में कैद पड़ा हुआ है। प्रधान का कहना है कि  फतेहपुर-निजामपुर ग्राम पंचायत इसके बाद ब्लॉक क्षेत्र की आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में पहचान कायम कर लेगी। 
विज्ञापन


सूरते हाल 
आबादी- 3200 
वोटर- 1450 
परिवार- 200 
शौचालय- 210 

सड़कें
सीसी- 1100 मीटर 
इंटरलॉकिंग- 00 
खड़ंजा- 1500 मीटर 

लाभार्थी
प्रधानमंत्री आवास- 35 
वृद्धावस्था पेंशन- 60 
विधवा पेंशन- 15 
दिव्यांग पेंशन-10 

ग्राम पंचायत के दोनों गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्होंने पिछले दिनों सांसद और विधायक निधि से धन की मांग की थी। जिला पंचायत भी विकास कार्यों में सहयोग कर सकती है। फिर ग्राम निधि में जो धन आता है, उसका सदुपयोग जरूरत के हिसाब से कर दिया जाता है। -राजपाल सिंह यादव, प्रधान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें