फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहसवान में निकाली गजानन की शोभायात्रा

Fri, 18 Sep 2015 08:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
शुभारंभ गणेश भगवान की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। शोभायात्रा में सबसे आगे काली का अखाड़ा। पीछे शंकर-पार्वती की सजीव झांकी थी। बाद में श्री गणेश भगवान की सवारी। कलाकार अपने मुंह से आग उगलकर सभी को अचंभित कर रहे थे। रास्ते में कई सजीव झांकियां भी मोहल्ला नवादा पहुंचते इसी में शामिल हो गईं। अकबराबाद पहुंचकर यात्रा का समापन हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली पर सीओ उमेश यादव और कोतवाल एके सिंह द्वारा शोभायात्रा में शामिल कलाकारों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर नितिन माहेश्वरी, रजत राठी, अवीर सक्सेना, नीरज सक्सेना, महेन्द्र सक्सेना, संजीव वर्मा उर्फ डब्बू सर्राफ, अतर सिंह शाक्य,  शिवप्रकाश सक्सेना, संजीव अग्रवाल, नितिश अग्रवाल मौजूद रहे।
00
महोत्सव में हुई भजन संध्या
बिल्सी। मास्टर प्रसादी लाल शाक्य के मैदान पर श्री गणेश सेवा मंडल समिति के तत्वावधान में मनाए जा रहे श्री गणेश महोत्सव के दूसरे दिन मुकेश गुप्ता एंड पार्टी द्वारा गणेश भजन संध्या का आयोजन किया गया। देर रात तक भक्तों ने इसका आनंद लिया। इस दौरान यहां भजनों पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया। साथ ही बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर जितेंद्र शर्मा, राहुल शर्मा, विकास, सप्पू, शेखर सक्सेना, गोविंद माहेश्वरी, मनीष माहेश्वरी, अंकित, गोपाल, तेजेंद्र प्रताप शाक्य, अनुज, आशू शर्मा, गोपाल शर्मा, डीपी वघेल, गोविंद शर्मा, वंशी वाष्र्णेय, सौरभ आदि मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि 19 सिंतबर को भगवान गणेश की आरती के बाद नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद कछला घाट पर प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें