बदायूं। डीएम मनोज कुमार ने कहा कि होली तो मनाए पर मतदान के लिए संकल्प भी लें। कहा कि होली के साथ-साथ देश का सबसे बड़ा महात्योहार लोकसभा चुनाव है। इसमें अपने मत का प्रयोग जरूर करें। डीएम ने कहा कि मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है। देश एवं प्रदेश के विकास के लिए यह आवश्यक है कि प्रत्येक मतदाता मतदान दिवस के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करें। संवाद