फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कार्यालय बंद प्रकरण में सीडीओ ने जिला समाज कल्याण अधिकारी से मांगा जवाब

विज्ञापन
21 जून के अंक में प्रका​शित की हुई खबर। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिला समाज कल्याण कार्यालय के बंद होने के प्रकरण में सीडीओ ने जिला समाज कल्याण अधिकारी से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय बंद कर 20 जून को डायट परिसर में हुए कार्यक्रम में व्यस्त हो गए थे। कार्यालय में पहुंचे फरियादी इंतजार करते हुए परेशान हुए और मायूस होकर घरों को चले गए थे।
लोगों की इस परेशानी को अमर उजाला ने 21 जून के अंक में ‘कार्यालय बंद कर शिविर में जुटा रहा समाज कल्याण विभाग का स्टाफ’ शीर्षक से प्रमुखता से छापा था।
खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम ने सीडीओ गामिनी सिंगला को जांच के निर्देश दिए हैं। सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा से कार्यालय बंद रहने के संबंध में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि कोई भी कार्यालय में बिना सूचना के ताला लगाकर नहीं जा सकता है। मामले में समाज कल्याण अधिकारी का जवाब मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें