फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लिंटर गिरने की सीडीओ ने बैठाई जांच, जेई मामले को दबाने में लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रहेड़िया। बिसौली थानाक्षेत्र के गांव सैंडोली में बरातघर के निर्माण में घटिया सामग्री लगाकर लिंटर डालने के बाद गिरने की जांच सीडीओ ने बैठा दी है। घटना को छिपाने में रविवार को पूरा दिन ठेकेदार और जेई लगे रहे। नया सीमेंट मंगवाकर दोबारा से लिंटर डालने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


विधायक निधि से 14.86 लाख की स्वीकृत धनराशि से सैंडोली गांव में बनाए जा रहे बरातघर में निर्माण के पहले दिन से ही ग्रामीण घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप लगा रहे थे। शुक्रवार को ठेकेदार ने मजदूर लगाकर लिंटर डालने का काम शुरू करा दिया। ग्रामीणों ने सुबह ही ठेकेदार सुमित से सीमेंट व बजरी-बजरपुर के मिश्रण को लेकर आपत्ति जताई थी।
शिकायतों की परवाह न करते हुए ठेकेदार ने शनिवार को लिंटर डाल दिया। लिंटर डालकर मजदूर हाथ-पांव धोने में लग गए। करीब एक घंटे के अंदर ही लिंटर भरभरा कर गिर गया। इस मामले में सीडीओ केशव कुमार ने जांच बैठा दी है। वहीं ठेकेदार व जेई दोबारा से लिंटर डालने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस तरह के काम करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।- केशव कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें