फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीडीओ ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, मिलीं खामियां

विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते सीडीओ केशव कुमार।स्रोत:प्रशासन
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं के प्रति लापरवाही बरती जा रही है। अमर उजाला में 26 जुलाई के अंक में जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे न होने और 29 जुलाई को पंखे न चलने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। उसे संज्ञान लेते हुए बुधवार को सीडीओ केशव कुमार ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई जगह खामियां मिलीं। इस पर सीडीओ ने सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ केशव कुमार सुबह करीब 11 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले वह इमरजेंसी पहुंचे तो ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों से पूछताछ की और दी जा रहीं स्वास्थ्य सेवाओं को परखा। यहां मरीजों ने इलाज सही से होने की बात कही। इसके बाद हड्डी रोग वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, सर्जरी वार्ड में भर्ती में भर्ती मरीजों से जानकारी ली। इस दौरान खाने को लेकर मरीजों ने गुणवत्ता की शिकायत की। इसमें सुधार करने के लिए प्रभारी सीएमएस डॉ. रियाज अहमद को निर्देश दिए।
वहीं, इमरजेंसी और हड्डी रोग वार्ड में पंखा न चलने की जानकारी ली। कुछ पंखे बंद भी मिले, उनको ठीक कराने के निर्देश दिए। बिजली की समस्या होने पर डिजिटल एक्सरे न होने की जानकारी ली गई। इस दौरान सामने आया कि करीब पांच दिन से बिजली की समस्या बनी हुई है। लो वोल्टेज की वजह से मशीन लोड नहीं ले रही सै। इससे डिजिटल एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। बिजली न आने पर जनरेटर चलाने की जानकारी ली तो अधिकारियों ने बताया कि वह कम पावर का है। उन्होंने जनरेटर को देखा और अधिक पावर का जनरेटर लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद वह कैंटीन में पहुंचे। उन्हें भोजन की गुणवत्ता पर शक हुआ तो खाद्य सुरक्षा विभाग से सैंपलिंग कराई। टीम ने तैयार मूंग की दाल, चावल, रखा मूंग, अरहर दाल का सैंपल लिया। साथ ही मेन्यू के अनुसार ही भोजन दिए जाने के निर्देश दिए।
सीडीओ केशव कुमार ने बताया कि जहां कमी मिलीं हैं। उसको तत्काल सुधारने को कहा गया है। जल्द ही दोबारा से अस्पताल का निरीक्षण कर सुधारात्मक कार्य देखे जाएंगे।

जिला अस्पताल का निरीक्षण करते सीडीओ केशव कुमार।स्रोत:प्रशासन

जिला अस्पताल का निरीक्षण करते सीडीओ केशव कुमार।स्रोत:प्रशासन

जिला अस्पताल का निरीक्षण करते सीडीओ केशव कुमार।स्रोत:प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें