फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा पर नजर रखेंगे 28 सीसी कैमरे

Sat, 01 Aug 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा एक अगस्त से शुरू हो रही है। एक महीने तक बदायूं में कछला गंगा घाट से जिले समेत पीलीभीत, बरेली, से लाखों की तादाद में कांवड़िये गंगा जल लेने आते हैं। सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार को गंगाघाट पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ता है। कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सुरक्षा बंदोबस्त के लिहाज से जिले को 15 जोन, पांच सेक्टर में बांटा गया है। कांवड़ यात्रा के रूटों पर चौबीस घंटे चौकसी रखी जाएगी। कछला गंगा घाट पर भी सीसी कैमरे लगाए गए हैं। शहर में कांवड़ यात्रा के रूट पर आने वाले सभी संवेदनशील इलाकों को भी सीसी कैमरों से लैस किया गया है।
विज्ञापन


कहां कितने सीसी कैमरे
- बड़े सरकार की दरगाह-4
- लालपुल तिरहा-6
- मथुरिया चौक-4
- जेसी पैलेस-4
- सदर कोतवाली-2
- पथिक चौक-2
- बिरुआबाड़ी मंदिर-4
- हर प्रसाद मंदिर-2

इनके जिम्मे होगी सुरक्षा
जोनल मजिस्ट्रेट-5
सेक्टर मजिस्ट्रेट-15
स्टेटिक मजिस्ट्रेट-18
पुलिस क्षेत्राधिकारी-5
इंस्पेक्टर-3
एसओ-14
एसआई-55
महिला एसआई-3
कांस्टेबल-160
महिला कांस्टेबल-20
होमगार्ड-200

पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त हैं। कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से निपटेगी। खुराफातियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी बरती जाएगी। यहां सीसी कैमरे भी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

-अनिल यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें