फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनावर पहुंची सीबीआई, घटपुरी सीएचसी पर पड़ताल

Wed, 09 Dec 2015 08:47 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे में वर्ष 2004 से 2011 के बीच एनआरएचएम में बड़ा घोटाला हुआ था। इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। जिन जिलों में घोटाला हुआ उस फेहरिस्त में बदायूं भी शुमार था। बदायूं के समरेर, कादरचौक, दहगवां, म्याऊं समेत कई सीएचसी और पीएचसी सीबीआई के निशाने पर आ गए।
विज्ञापन

सीबीआई ने बदायूं के सीएमओ को कई बार रिमाइंडर भेज कर एनआरएचएम से जुटे रिकार्ड तलब किए, लेकिन रिकार्ड नहीं मिले। इसके बाद जांच एजेंसी की चार सदस्यीय टीम मंगलवार को बदायूं पहुंची। मंगलवार को सीबीआई ने म्याऊं पीएचसी पहुंच कर रिकार्ड खंगाले। बुधवार को चार सदस्यों की टीम बिनावर के घटपुरी सीएचसी पर पहुंची। यहां प्रभारी डॉ. पवन कुमार से बात की। बाद में इन महिलाओं से भी बात की जिनको 2004 से 2011 के बीच जननी सुरक्षा योजना का लाभ मिला है। गुरुवार को भी सीबीआई टीम बदायूं में रुक कर पड़ताल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें