फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश मिलने लगा तो घटने लगी भीड़ भी

Thu, 29 Dec 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
बैंक
विज्ञापन
बुधवार को शहर की अधिकांश बैंक शाखाओं में लोगों को कैश पाने में काफी सहूलियत हुई। कैश लेने जो भी गया, वो खाली जेब नहीं लौटा। बैंक शाखाओं के बाहर लंबी लाइन भी नजर नहीं आई। अधिकांश बैंकों की शाखाओं में जरूरत के मुताबिक खाताधारकों को कैश का वितरण किया गया। 
विज्ञापन

एसबीआई की मुख्य शाखा और टिकटगंज शाखा में कैश निकालने वालों की भीड़ पहले से कम थी। साथ ही वहां पर विड्रॉल या चेक में भरी गई धनराशि के अनुसार कैश मिल रहा था। इलाहाबाद बैंक शाखा में यूं तो पांच हजार रुपये निकालने की बात कह रहे थे, लेकिन जरूरतमंद को 10, 15, 20 या फिर 24 हजार रुपये तक दिए जा रहे थे। वहां भी लाइन में चंद लोग ही नजर आए। पीएनबी मुख्य शाखा में मामूली से लाइन में लगे लोगों को 20 हजार रुपये दिए जा रहे थे। बैंक ऑफ बड़ौदा में भी लोगों की लाइन अन्य दिनों के अपेक्षा छोटी थी, लोगों को 15 से 20 हजार रुपये तक दिया जा रहा था। एचडीएफसी बैंक में लाइन न के बराबर थी, बैंक की अन्य शाखाओं के खाताधारकों को चेक से 24 हजार रुपये तक देने में गुरेज नहीं कर रहे थे। बैंक ऑफ महाराष्ट्र एवं आईसीआईसीआई बैंक शाखा में चंद ग्राहक थे, जिन्हें कैश देने में वक्त नहीं लग रहा था। यूको बैंक, केनरा बैंक, सिंडिकेट बैंक की नजर आई। एक्सिस बैंक शाखा में विड्रॉल पर भरे गया कैश ही लोगों को दिया जा रहा था। ओरियंटल बैंक ऑफ इंडिया में ग्राहक कम होने के साथ ही पर्याप्त कैश दिया जा रहा था। बैंक ऑफ इंडिया, सिंडीकेट बैंक और केनरा बैंक की शाखाओं में पर्याप्त कैश वितरित होने की वजह से लोगों को परेशानी नहीं हो रही है।

शहर में कई एटीएम से निकला कैश, लाइन खत्म
बदायूं।  शहर में कई एटीएम चालू होने से लोगों की परेशानी भी खत्म होने की कगार पर  पहुंच गई। बुधवार को भी अधिकांश एटीएम पर कैश के लिए पहले जैसी बड़ी लाइनें  नजर नहीं आईं। कई एटीएम से लोगों को अधिकतम 10 मिनट में ही कैश मिल गया।  इससे कैश लेने पहुंचे लोगों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन

शहर में एचडीएफसी  के एटीएम में बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब कैश भरा जा रहा था। एटीएम के  बाहर करीब 10 लोग लाइन में खड़े थे। चंद कदम आगे स्थित एसबीआई के ई-कॉर्नर  पर लोग कैश निकालने के लिए लाइन में लगे थे। इलाहाबाद बैंक का एटीएम भी  सौ-सौ रुपये के नोट दे रहा था। इंदिरा चौक के पास स्थित आईसीआईसीआई के  एटीएम के बाहर महज दो लोग लाइन में खड़े थे। वहां भी कैश लगातार निकाला जा  रहा था। यूको बैंक के एटीएम के बाहर चार लोग ही लाइन में लगे थे। बैंक ऑफ  बड़ौदा की ई-लॉबी से लोग कैश निकाल रहे थे। भीड़ वहां पर भी नहीं थी।  एसबीआई टिकटगंज में अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम नजर आई। ओरियंटल बैंक ऑफ  इंडिया का एटीएम बंद रहा। हालांकि बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ  बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, सिंडीकेट बैंक के एटीएम के  साथ नेकपुर स्थित एसबीआई के एटीएम खुल नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें