उसहैत। भैंसों को क्षमता से अधिक ठूंसकर ट्रक में भरकर ले जा रहे चालक को बजरंग दल एवं करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पशु प्रेमी विपनेश राठौर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक को सीज कर दिया गया है।
थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बजरंग दल और करणी सेना के लोगों ने सूचना दी कि एक ट्रक में 17 भैंसें भरी हैं, जिन्हें बेरहमी से कहीं ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। जांच में शिकायत सही पाई गई। पुलिस ने विपनेश राठौर की तहरीर पर चालक वसीम निवासी सादाबाद, हाथरस के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक को सीज कर दिया है। सीओ उझानी राहुल पांडेय ने बताया कि चालक से पूछताछ की जा रही है। संवाद