बिल्सी। गांव निजामपुर से एक नाबालिग को बहलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।
पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 23 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे पड़ोस का एक युवक अपने बड़े भाई और उसकी पत्नी की मदद से उसकी बेटी (17) को अपने साथ ले गया। आरोप है कि किशोरी घर से करीब 60 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर भी ले गई है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने रिश्तेदारी और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
इधर, सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। साक्ष्यों और विवेचना के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद