फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शादी कराने के नाम पर ढाई लाख और जेवर हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र में शादी कराने के नाम पर महिला से करीब ढाई लाख रुपये और जेवरात हड़पने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव कुर्वी निवासी रेशमा पत्नी दिनेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने अपने बेटे की शादी कराने के लिए बैरमई खुर्द निवासी सुभाष चंद्र से संपर्क किया था। सुभाष ने अपने बहनोई सहसवान के सैफुल्लागंज निवासी सचिन से शादी कराने की बात कही। आरोप है कि सचिन ने शादी का खर्च बताकर डेढ़ लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात देने को कहा।



14 जून को सचिन बिल्सी आया और डेढ़ लाख रुपये, साड़ियां तथा अन्य सामान लेने के बाद रेशमा और अन्य लोगों को कार से कुशीनगर के हाटा थाना क्षेत्र में ले गया। वहां एक लड़की और चार अज्ञात लोग मिले। आरोप है कि लड़की को जेवर पहनाने के बाद सभी लोग शादी कराकर विदा करने की बात कहकर चले गए, लेकिन काफी इंतजार के बाद कोई नहीं आया। पीड़िता के अनुसार, बाद में रुपये मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें