फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: युवती से छेड़खानी, मारपीट व लूट के आरोप में रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। ग्राम भिलौलिया मजरा रिसौली निवासी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने उसकी पुत्री से छेड़खानी, घर में घुसकर मारपीट, मोबाइल छीनने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी करीब 20 वर्षीय पुत्री बदायूं जिला अस्पताल में कार्यरत है। आरोप है कि मिहोना निवासी भानु प्रताप ड्यूटी पर आते-जाते समय उनकी पुत्री को लगातार परेशान करता है। पीड़िता के अनुसार 12/13 जुलाई की रात करीब दो बजे आरोपी उनके घर में घुस आया। उसने गाली-गलौज करते हुए उसकी पुत्री से मारपीट की। विरोध करने पर उसके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद चारपाई पर रखा मोबाइल फोन लेकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि बिल्सी कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी भानु प्रताप के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें