फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रिश्ते की भतीजी के साथ छेड़खानी पर केस, आरोपी चाचा को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के चाचा ने अपनी 14 वर्षीय भतीजी के साथ छेड़खानी कर जबरदस्ती करने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। केस दर्ज कर रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम किशोरी पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गई थी। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाकर बैठे रिश्ते के चाचा ने किशोरी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। किशोरी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। भीड़ को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग निकला।
परिजनों ने रविवार सुबह पुलिस से शिकायत की। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें