बगरैन। वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बे बगरैन में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान को निशाना बना कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित दुकानदार सारिक खान ने पुलिस को बताया कि 29 अक्तूबर की रात चोरों ने उनकी दुकान की पिछली दीवार में नकब लगा दिया। इसके बाद चोर दुकान के अंदर दाखिल हो गए और गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखी करीब एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकान का निरीक्षण किया और दुकानदार से घटना के संबंध में जानकारी ली। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि चोरों की तलाश में टीम लगाई है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक संदीप कुमार गुप्ता को दी गई है। संवाद