अलापुर। बाइकों की भिड़ंत के बाद जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उसावां थाना क्षेत्र के गांव गिल्टईया निवासी कृष्ण पाल पुत्र दयाराम की म्याऊं में आढ़त है। तहरीर के अनुसार 29 अक्तूबर को वह म्याऊं मंडी से उसहैत रोड स्थित अपनी आढ़त पर जा रहा था। रास्ते में पीछे से आ रहे बाइक सवार हिमांशु पुत्र सत्यदेव निवासी मंशा नगला, थाना उसावां ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह चोटिल होकर गिर पड़ा। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने गाली-गलौज की और तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। लोगों के आने पर पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। सीओ दातागंज अशेषनाथ सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद