बदायूं। कोल्ड स्टोरेज के पांच लाख रुपये गबन करने के आरोप में एक व्यक्ति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मोहल्ला जोगीपुरा निवासी अनवर हसन ने पुलिस को बताया कि वह एक कोल्ड स्टोरेज फर्म में प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्म के मैनेजिंग पार्टनर याकूब हसन ने किसानों को अग्रिम भुगतान देने के नाम पर 9 फरवरी 2026 को फर्म के खाते से पांच लाख रुपये निकाले, लेकिन उक्त धनराशि किसानों या फर्म के कार्यों में खर्च नहीं की गई। आरोप है कि रकम का गबन कर लिया गया। कई बार धनराशि वापस जमा कराने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी ने इंकार कर दिया। न्यायालय के आदेश पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद