फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में विवाहिता के पति अवध पटेल, सास चमेली देवी, ससुर लाल बहादुर और ननद रंचि पटेल को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नगला शर्की निवासी प्रियांशी की शादी 26 मई 2025 को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में दस लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया गया।
शिकायत के मुताबिक, 23 अगस्त को विवाहिता अपने मायके आई तो ससुराल पक्ष के लोगों ने घर में ताला लगा दिया। फोन पर धमकी देकर जान से मारने की बात कही थी। सीओ सुमेंद्र मिलिंद जाधव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें