फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मजदूरों को बंधक बनाकर पीटने के मामले में आठ लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज। कोल्ड स्टोर में आलू की लोडिंग के दौरान मजदूर से गिरे एक बोरे के फटने और आलू बिखरने के विवाद में कोल्ड स्टोर स्वामी और उनके परिजनों द्वारा मजदूरों के साथ की गई मारपीट और उनको बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने पीड़ित मजदूर की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में आठ लोगों पर एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराएं लगाई गईं हैं।
विज्ञापन

थाना वजीरगंज क्षेत्र के वार्ड नंबर दो, मोहल्ला गौटिया निवासी उमेश पुत्र रामवीर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह अनुसूचित जाति का (कोरी) है। वह अपने साथियों के साथ मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। घटना 11 मार्च की रात करीब आठ बजे की है, जब वह अपने साथियों धर्मेंद्र पुत्र रामफल, अजयवीर पुत्र कैलाश, अतलू पुत्र सुरेंद्र, अन्नू पुत्र सुरेंद्र आदि के साथ ग्राम वीरमपुर स्थित माधव कोल्ड स्टोर पर मजदूरी करने गया था।
इस दौरान आलू का एक बोरा लोड करते समय गिरकर फट गया। आलू जमीन पर फैल गए थे। उसका आरोप है कि इस पर कोल्ड स्टोर स्वामी सत्यपाल पुत्र माधव गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने फोन कर अपने पुत्र संजीव समेत मुकेश, नीटू, पिंटू, कल्लू, हरवंश और कृपाल को बुला लिया। सभी लोग लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और एकराय होकर मजदूरों के साथ मारपीट की। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उन्हें कोल्ड स्टोर में 2-3 घंटे तक बंधक बनाकर रखा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया था। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें