फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: साइबर ठगी में बिल्सी के युवक और उसके दोस्त पर रिपोर्ट

Tue, 14 Jul 2026 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के एक युवक के बैंक खाते का इस्तेमाल ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी में होने का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस की तहरीर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के एक खाता धारक और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे सत्यापन अभियान में बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते की जांच की गई। जांच में खाता बिल्सी नगर के मोहल्ला संख्या पांच निवासी गौरव के नाम पर मिला। खाते के विवरण में 37,500 रुपये का लेनदेन सामने आया। समन्वय पोर्टल और एनसीआरपी पर जांच करने पर इस खाते से जुड़े पांच साइबर ठगी के मामले हापुड़, हैदराबाद, नागपुर, तमिलनाडु और साइबराबाद (तेलंगाना) में दर्ज पाए गए।
पूछताछ में गौरव ने पुलिस को बताया कि नोएडा में ऑटो चलाने के दौरान उसकी पहचान रवि नाम के युवक से हुई थी। रवि ने खाते में रकम मंगवाने के बदले पांच हजार रुपये देने का लालच दिया और उसकी पासबुक अपने पास रख ली। इसके बाद कई बार खाते में धनराशि का लेनदेन हुआ, इसके बदले उसे रुपये मिलते रहे।
विज्ञापन

सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि प्रथम दृष्टया बैंक खाते का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेनदेन में किया गया। मामले में गौरव और रवि के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें