फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तत्कालीन सहायक रजिस्ट्रार समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, फर्जी संस्था बनाकर धनराशि हड़पने का आरोप

Sat, 04 Oct 2025 04:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में फर्जी संस्था बनाकर विधायक निधि से मिली धनराशि हड़पने का मामला सामने आया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर वजीरगंज कस्बे के मोहल्ला बनिया के रहने वाले हामिद अली ने मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में सीजेएम कोर्ट के आदेश पर वजीरगंज थाना पुलिस ने तत्कालीन सहायक रजिस्ट्रार फर्म सोसायटी व चिट्स बरेली समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। उन पर आरोप है कि फर्जी संस्था का रजिस्ट्रेशन कराकर विधायक निधि से मिली धनराशि व सरकारी धन हड़प लिया। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


वजीरगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला हामिद अली खां पुत्र परमूल खां ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि 18 जुलाई को कादरी उलूम उर्दू इंग्लिश मीडियम शिक्षा समिति के प्रबंधक मोहम्मद शमीम खान ने मदरसा के नाम एक पंजीकृत बैनामा कराया था। शमीम खान ने जालसाजी करते हुए संस्था का रजिस्ट्रेशन हाफिज शहजाद कादरी दारुल उलूम उर्दू इंग्लिश मीडियम शिक्षा समिति कस्बा वजीरगंज के नाम सहायक रजिस्ट्रार फर्म सोसायटी एवं चिट़स बरेली से आर्थिक सांठगांठ कर पंजीकृत करा लिया। 

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर किया गोलमाल
रजिस्ट्रेशन में दो सदस्य मोहम्मद वली खां व मोहम्मद यूनिस खां बनाए गए। शमीम खान ने अपनी पत्नी बख्तावर जहां को उपाध्यक्ष बनाते हुए फर्जी संस्था एकाधिकार घोषित कर लिया। शमीम खान और बख्तावर जहां ने जमीन किसी नाम से एवं रजिस्ट्रेशन किसी नाम से, फीस कार्ड किसी नाम से एवं उपस्थिति पार्टी का किसी नाम से फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर हेरफेर करते हुए वास्तविक संस्था की रकम का गोलमाल कर लिया। 
विज्ञापन


फर्जी संस्था पर दो बार अलग-अलग वित्तीय वर्षों में विधायक निधि से रुपये प्राप्त कर गबन कर लिया। जमीन दानदाताओं के परिवारीजन एवं अन्य कोई अवैध कार्यों का विरोध करता तो वह उसके खिलाफ मुकदमा लिखाने की धमकी देकर शांत कर दिया गया था। 

विज्ञापन

इन पर दर्ज हुआ मुकदमा 
तहसीलदार ने टीम गठित कर मामले की जांच कराई। जिसमें साफ कहा गया कि संस्था में हेरफेर किया गया है। 25 अगस्त तहसीलदार बिसौली ने थाना प्रभारी वजीरगंज को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वह न्यायालय की शरण में गए। कोर्ट के आदेश के बाद वजीरगंज पुलिस ने मोहम्मद शमीम खान, बख्तावर जहां व तत्कालीन सहायक रजिस्ट्रार फर्म सोसायटी तथा चिट्स बरेली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें