फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आत्महत्या के लिए उकसाने पर दो पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अकौली में बीती 11 अगस्त की रात एक युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। शनिवार को मृतक के बड़े भाई ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मृतका की पत्नी समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव अकौली निवासी दुष्यंत ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसने अपने छोटे भाई विपिन की शादी अब से लगभग आठ माह पूर्व गोरखपुर ग्राम सियापार निवासी डीपू के बेटी अंशू से एक लाख 50 हजार रुपये देकर की थी। एक माह पूर्व अंशू के पिता डीपू अपनी पुत्री को राजी खुशी अपने घर ले गए।
आठ अगस्त को उनका भाई रक्षाबंधन पर अपनी ससुराल सियापार गया और 10 अगस्त को लौट आया। वहां पर कहासुनी हुई। दुष्यंत को विपिन ने बताया था कि अंशू ने कहा कि मैं तेरे साथ नही जाऊंगी। मैं दूसरी जगह शादी करूंगी, तू यहां से जा, कुछ भी कर। उस दौरान अंशू का बहनोई रसूलपुर निवासी सोमवीर भी वहां मौजूद था। उसने अंशू से कहा कि वह उसकी शादी वह अपने छोटे भाई से करवा देगा। इससे आहत होकर 11 अगस्त को अपने खेत में चन्दनिया के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने अंशु और सोमवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें