बदायूं। बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कृष्णापुरी निवासी महिला अनीता पाठक के मुताबिक, उनका पति सुधीर मिश्रा से संबंधित एक अन्य मामला शाहजहांपुर न्यायालय में विचाराधीन है। इसी दौरान पति ने उसे गुमराह कर बिना तलाक दिए इटावा निवासी दीक्षा से दूसरी शादी कर ली। महिला का आरोप है कि इस शादी में उसकी सास नन्हीं देवी, जेठ सुनील मिश्रा, देवर विशाल मिश्रा और ननद रूपा शुक्ला ने सहयोग किया।
अनीता के अनुसार, 21 सितंबर को उसने पति को फोन कर बिना तलाक दूसरी शादी करने का विरोध जताया। आरोप है कि इस दौरान दीक्षा के भाई मोहित ने भी सुधीर के साथ मिलकर महिला और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। संवाद