फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीएम के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी, महान दल के अध्यक्ष पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग क्षेत्र के गांव कथरा खगेई में बिना अनुमति के महान दल की सभा हुई। पुलिस ने रोका तो अध्यक्ष में मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शाम को पुलिस ने अध्यक्ष और आयोजक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य शुक्रवार को कथरा खगेई गांव पहुंचे। उन्होंने गांव में बिना अनुमति सभा की। इस दौरान कहा कि सपा, बसपा, भाजपा आदि पार्टियां ओबीसी वालों की हितकारी नहीं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। इस बीच किसी ने पुलिस को बगैर अनुमति के सभा होने की सूचना दे दी। थोड़ी देर में पहुंची मूसाझाग पुलिस ने सभा बंद करने को कहा। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष माइक लेकर मंच पर खड़े हो गए। वह भड़काऊ नारे लगाने लगे। उन्होंने गांव के लोगों को पार्टी का चिन्ह भी दिया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर अज्ञात आयोजक और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ मूसाझाग थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें