फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला की संदिग्ध मौत मामले में पति पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत। ग्राम बंगस नगला में रविवार को विवाहिता फूलन देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस मामले में मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला के भाई विजय पाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि फूलन देवी का पति बिजनेश शराब पीकर उसके साथ अक्सर मारपीट करता है। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों पर फूलन देवी की संदिग्ध हालात में मौत के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इन आरोपों को गंभीरता से लिया है।
तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। सोमवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला की मृत्यु का कारण पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए आगरा भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें