फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईवे पर जाम लगाने वाले 53 लोगों के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां। रोडवेज बस की चपेट में आकर चौकीदार की मौत के बाद जाम लगाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने आठ लोगों को नामजद करते हुए 45 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर लोगों की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन

उसावां थाना क्षेत्र के गांव रतेनगला निवासी राजपाल यादव उसावां के पेट्रोल पंप पर चौकीदारी करते थे। वह शनिवार सुबह ड्यूटी खत्म करके गांव साइकिल से लौट रहे थे। इसी दौरान मुरादाबाद-फर्खाबाद हाईवे पर रतेनगला मोड़ पर पीछे से आई रोडवेज बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चौकीदार राजपाल यादव की मौके पर मौत हो गई थी।
सड़क हादसा होते ही घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आक्रोश में जाम लगा दिया। थाना पुलिस ने ग्रामीणों व परिजनों को समझाकर जाम खुलवा दिया। कुछ देर बाद रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व जिले के अधिकारियों को मौके पर बुलाने को लेकर गुस्साए लोगों ने फिर से जाम लगा दिया।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने हाईवे पर जाम लगाने वाले आठ नामजद व 45 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उसावां इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह ने बताया कि हाईवे पर जाम लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें