फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किशोरी को ले जाने वाले तीनों आरोपियों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव केसरपुर से किशोरी को बहलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

केसरपुर निवासी पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनकी नाबालिग बेटी को संभल के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव जरोई हयातनगर निवासी हिमांशु बहलाकर अपने साथ ले गया। घटना के समय वह खेत पर मक्का की फसल देखने गए थे, जबकि उनकी पत्नी घर पर थीं। पत्नी ने आरोपी हिमांशु को रोकने का प्रयास किया, लेकिन धक्का देकर वह किशोरी को अपने साथ ले गया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि सुमित और सचिन ने हिमांशु की मदद की थी। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि किशोरी की तलाश जारी है। विवेचना के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें